बॉलीवुड

Kangana Ranaut Trolled: Vicky Kaushik कौन है? कंगना रनौत ने ट्वीट में की ये बड़ी गलती, अब ट्विटर पर जमकर उड़ रहा है मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन अपने बयानों के चलते चर्चा का विषय बनी रहती हैं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इससे जुड़े कई लोगों पर निशाना साध चुकी हैं.

Kangana Ranaut Trolled: Vicky Kaushik कौन है? कंगना रनौत ने ट्वीट में की ये बड़ी गलती, अब ट्विटर पर जमकर उड़ रहा है मजाक
कंगना रनौत और विक्की कौशल (Photo Credits: Instagram)

Kangana Ranaut Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन अपने बयानों के चलते चर्चा का विषय बनी रहती हैं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इससे जुड़े कई लोगों पर निशाना साध चुकी हैं. अब एक तरफ जहां सुशांत मामले में आरोप लगाया जा रहा है कि एक्टर को ड्रग्स दिया गया था वहीं कंगना ने ट्विटर पर दावा किया कि वो बॉलीवुड के ड्रग माफियों का भंडाफोड़ करने को तैयार हैं.

आज कंगना ने ट्विटर पर रणबीर कपूर, विक्की कौशल, रणवीर सिंह और अयान मुखर्जी से अनुरोध क्या कि वो अपना ड्रग टेस्ट करवाने ताकि लोगों के बीच उन्हें लेकर भ्रम का अंत हो सके. इस बात को लेकर किये अपने ट्वीट में कंगना ने एक गलती कर दी जिसके चलते अब उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है.

कंगना ने ट्विटर पर विक्की कौशल का नाम लिखने में गलती करते हुए उसे 'विक्की कौशिक' लिख दिया. इस बात को लेकर अब लोग उन्हें इंटरनेट पर ट्रोल (Troll) कर रहे हैं और उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं. पढ़ें ये ट्वीट्स: 

सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये विक्की कौशिक कौन है और इसका बॉलीवुड से क्या संबंध. विक्की के सरनेम 'कौशल' की जगह 'कौशिक' लिखने के चलते कंगना इंटरनेट पर लोगों के मजाक का पात्र बन गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).