बॉलीवुड

Kangana Ranaut Hollywood Debut: हॉरर फिल्म 'Blessed Be the Evil' में 'Teen Wolf' फेम Tyler Posey संग नजर आएंगी कंगना रनौत!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब इंटरनेशनल फेज में एंटर करने जा रही हैं. वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'Blessed Be the Evil' में नजर आएंगी. यह एक हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग रुद्र कर रहे हैं.

Kangana Ranaut Hollywood Debut: हॉरर फिल्म 'Blessed Be the Evil' में 'Teen Wolf' फेम Tyler Posey संग नजर आएंगी कंगना रनौत!
Kangana Ranaut (Photo Credits: Instagram)

Kangana Ranaut Hollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब इंटरनेशनल फेज में एंटर करने जा रही हैं. वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'Blessed Be the Evil' में नजर आएंगी. यह एक हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग रुद्र कर रहे हैं. फिल्म में उनके अपोजिट दिखाई देंगे 'Teen Wolf' फेम हॉलीवुड एक्टर टायलर पोसी. इस फिल्म में 'Tulsa King' फेम एक्ट्रेस स्कारलेट रोज स्टैलोन भी मुख्य भूमिका निभाएंगी. यह प्रोजेक्ट कंगना के करियर का एक बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है क्योंकि यह उनका हॉलीवुड डेब्यू है. कंगना को इससे पहले कई इंटरनेशनल ऑफर्स मिले थे लेकिन उन्होंने चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर ही हामी भरी थी.

फिल्म के विषय की बात करें तो 'Blessed Be the Evil' एक डार्क और इंटेंस हॉरर स्टोरी पर आधारित है, जिसमें इंसानी फोबिया और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स का मिक्स देखने को मिलेगा. कंगना इस फिल्म में एक मिस्टेरियस और स्ट्रॉन्ग फीमेल कैरेक्टर निभा रही हैं. इस फिल्म के जरिए कंगना न सिर्फ इंटरनेशनल ऑडियंस से जुड़ेंगी बल्कि हॉलीवुड में भारतीय एक्टर्स की मौजूदगी को और मजबूत करेंगी. सोशल मीडिया पर कंगना के फैंस इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म को लेकर उनकी चर्चा तेज हो गई है.

कंगना रनौत का हॉलीवुड डेब्यू:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

फिलहाल फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इसके 2025 के अंत तक रिलीज होने की संभावना है. यह देखना दिलचस्प होगा कि कंगना हॉलीवुड में किस तरह अपनी छाप छोड़ती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).