Kangana Ranaut Tests Positive for COVID-19: कंगना रनौत को हुआ कोरोना, कहा- मैं इसे नष्ट कर दूंगी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की है जिसमें वो मैडिटेशन करती हुई नजर आईं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए कंगना ने बताया कि उन्होंने अपनी कोविड रिपोर्ट कराई जोकि पॉजिटिव आई है.
Kangana Ranaut Tests Positive for COVID-19: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की है जिसमें वो मैडिटेशन करती हुई नजर आईं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए कंगना ने बताया कि उन्होंने अपनी कोविड रिपोर्ट कराई जोकि पॉजिटिव आई है. इसलिए उन्होंने सुरक्षा के रूप में खुदको क्वारंटाइन कर लिया है.
कंगना ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा, "मैं थकी हुई और कमजोर महसूस कर रही हूं. बीते कुछ दिनों से मेरी आखों में जलन था और मैं सोच रही थी कि हिमाचल जाऊं. कल मैंने अपना टेस्ट करवाया और मेरी रिजल्ट पॉजिटिव आई. मैंने खुदको क्वारंटाइन कर लिया है और मुझे पता ही नहीं था कि ये वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा है. अब क्योंकि मुझे पता चल चूका है मैं इसे नष्ट कर दूंगी. किसी भी चीज को खुदपर हावी होने मत दें."
View this post on Instagram
कंगना ने आगे लिखा, "आज अगर आप डरेंगे तो ये आपको और डराएगा. आइए मिलकर इस कोविड-19 को नष्ट करें. ये कुछ नहीं बस एक छोटा सा फ्लू है जिसे काफी बढ़ावा मिल गया है और अब लोगों को ये परेशान कर रहा है. हर हर महादेव."
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut के खिलाफ पश्चिम बंगाल में दर्ज हुई FIR, नफरत फैलाने का लगा आरोप
आपको बता दें कि हाल ही में विवादित ट्वीट्स को ध्यान में रखते हुए कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया. इसके बाद अभिनेत्री पर पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई. इसी बीच अब अभिनेत्री के कोरोना संक्रमित होने की खबर सुनने को मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2021 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

