Hrithik Roshan को दोबारा 'Silly Ex' कह बैठी Kangana Ranaut, ट्विटर पर ये कहकर उड़ाई कृष एक्टर की खिल्ली
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ साल 2016 के ई-मेल केस को लेकर मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने ऋतिक रोशन को समन भेजते हुए आज यानी 27 फरवरी को हाजिर होने को कहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ साल 2016 के ई-मेल केस को लेकर मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने ऋतिक रोशन को समन भेजते हुए आज यानी 27 फरवरी को हाजिर होने को कहा है. केस की जांच कर रही पुलिस अब ऋतिक से इस मामले में सवाल-जवाब करेगी. इधर इस केस के उजागर होने के बाद एक बार फिर कंगना ऋतिक पर तंज कसती हुई नजर आ रही हैं.
ऋतिक को अपना सिली एक्स कहने वाली कंगना ने बीते दिनों ट्वीट करते हुए उन्हें एक बार फिर ट्रोल किया है. कंगना ने ट्विटर पर लिखा, "दुनिया कहां से कहां पहुंच गई मगर मेरा सिली एक्स अभी भी वहीं है उसी मोड़ पर जहां ये वक्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला."
Duniya kahan se kahan pahunch gayi magar mera silly ex abhi bhi waheen hai usi modh pe jahan yeh waqt dobara laut ke nahi jane wala ... 🙂 https://t.co/wEMxFCBK3n
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 26, 2021
गौरतलब है कि साल 2016 में जब कंगना ने ऋतिक को अपना 'सिली एक्स' बताया था तब एक्टर ने उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा था. उस समय केस की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी जिसके बाद साइबर क्राइम सेल ने इसे अपने हाथ में लिया. पिछले साल ऋतिक के वकील के अनुरोध के बाद इस मामले को सीआईयू (CIU) को सौंप दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

