Kangana Ranaut ने धाकड़ की रैपअप पार्टी में पहनी बोल्ड ड्रेस, खूबसूरती कर देगी घायल
कंगना ने हाल ही में धाकड़ शूटिंग खत्म की. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो शेयर की है. इस फोटो में कंगना बोल्ड अवतार में नजर आ रही है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयान के लिए तो जानी ही जाती हैं. लेकिन उसके साथ साथ कंगना अपने बोल्ड (Bold) अंदाज के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं. कंगना रनौत का ऐसा ही दिलचस्प लुक एक बार फिर देखने को मिला है. उन्होंने अपनी फिल्म धाकड़ (Dhaakad) की शूटिंग की रैपअप पार्टी पर बेहद ही ग्लैमरस अवतार में फोटो शेयर की है. जिसे देखने के बाद कोई भी कंगना का दीवाना बन जाए. दरअसल कंगना ने हाल ही में धाकड़ शूटिंग खत्म की. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो शेयर की है. इस फोटो में कंगना बोल्ड अवतार में नजर आ रही है.
इस दौरान कंगना ने वाइट कलर की ब्रालेट पहनी हैं. उसके साथ ही उन्होंने हाई वेस्ट पैंट भी पहन रखा है. जबकि वहीं अपने स्टाइल को और खास बनाने के लिए बालों को भी खूबसूरत ढंग से बनाया है. गले में गोल्डन चैन उनके लुक को और भी स्पेशल बना रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा मोहब्बत में नहीं है फ़र्क जीने और मरने का उसी को देख कर जीते हैं जिस काफिर पर दम निकले.
View this post on Instagram
कंगना का लुक देखने के बाद फैन्स अपने आप को रोक नहीं पाए और वह जमकर एक्ट्रेस की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. फिल्म धाकड़ की बात करें तो रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि का रोल निभा रही हैं. फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

