बॉलीवुड

Kangana Bungalow Demolition: कंगना रनौत के ऑफिस के बाद क्या उनके घर पर भी BMC चला सकती है हथौड़ा? एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कही ये बात

अब कंगना रनौत ने एक और ऐसा ट्वीट किया है जिसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि बीएमसी अब कंगना के ऑफिस के बाद अब उनके घर के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में हैं.

Kangana Bungalow Demolition: कंगना रनौत के ऑफिस के बाद क्या उनके घर पर भी BMC चला सकती है हथौड़ा? एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कही ये बात
कंगना रनौत के बंगले पर कार्रवाई करने पहुंची बीएमसी (Photo Credits: Yogen Shah)

कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही खींचतान के बीच आज एक्ट्रेस के ऑफिस पर बीएमसी ने बुलडोजर से कार्यवाही की. जिसके बाद नाराज कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयानबाजी करते हुए कहा कि आज मेरे घर टूटा है कल आपका घमंड टूटेगा. इस बीच अब कंगना रनौत ने एक और ऐसा ट्वीट किया है जिसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि बीएमसी अब कंगना के ऑफिस के बाद अब उनके घर के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में हैं. दरअसल एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर उनके ऑफिस को अवैध बताकर सब कुछ तहस नहस कर दिया गया. मेरे घर के खिलाफ भी एक्शन लेने की बात कही जा रही है.

दरअसल कंगना के एक बाद एक 2 ट्वीट किये हैं. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मेरे ऑफिस को महज 24 घंटे के भीतर अवैध बताकर कार्यवाही की गई. उन्होंने ऑफिस के अन्दर के सारे फर्नीचर और लाईट की तहस नहस कर डाला. अब मुझे धमकी मिल रही हैं कि मेरे घर को भी तोड़ सकते हैं. मुझे ख़ुशी है कि मेरा जजमेंट मूवी माफिया के फेवरेट मुख्यमंत्री को लेकर सही था.

जबकि दूसरे ट्वीट में कंगना लिखती हैं कि उद्धव ठाकरे गैंग और करण जौहर गैंग आप लोगों ने मेरे ऑफिस को तोड़ा अब घर भी तोड़ेंगे फिर मेरा चेहरा और शरीर. मैं जिंदा रहूं या नहीं मैं तुम्हारा चेहरा सामने लाकर रहूंगी.

अब कंगना रनौत के इन दावों में कितनी सच्चाई है ये आने वाले समय में पता चलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).