बॉलीवुड

ऋतिक रोशन के परिवार ने सुनैना को किया था बेहोश? कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने किया खुलासा

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने हाल ही में रोशन पारिवार को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे. उन्होंने एक ट्वीट कर बताया था कि ऋतिक रोशन अपनी बहन सुनैना को जेल भिजवाना चाहते हैं. अब उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि रोशन परिवार ने सुनैना को बेहोश किया था.

ऋतिक रोशन के परिवार ने सुनैना को किया था बेहोश? कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने किया खुलासा
कंगना रनौत और रंगोली चंदेल; ऋतिक रोशन और सुनैना रोशन (Photo Credits: Instagram)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने हाल ही में रोशन पारिवार को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे. उन्होंने एक ट्वीट कर बताया था कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी बहन सुनैना (Sunaina) को जेल भिजवाना चाहते हैं. अब रंगोली ने फिर से सुनैना रोशन को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि, "पिछले एक महीने से सुनैना कंगना को हर दिल कॉल कर रही है. उन्होंने मुझसे भी बात की और वह बस रोती रहती थी. जब से उन्होंने मीडिया से बात की है तब से उनका फोन ऑफ है. सुनैना ने मुझे बताया था कि उनके परिवार ने न सिर्फ उनको मारा था बल्कि उनको बेहोश भी किया था. मुझे नहीं पता मैं कैसे उनकी मदद करूं."

इससे पहले भी रंगोली रोशन परिवार पर निशाना साध चुकी है. उन्होंने कहा था कि, "सुनैना रोशन कंगना से मदद मांग रही हैं. सुनैना का परिवार उनका शारीरिक शोषण कर रहा है क्योंकि वह दिल्ली के एक मुस्लिम व्यक्ति से प्यार करती है. पिछले हफ्ते उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को बुलाया जिन्होंने सुनैना को थप्पड़ मारा. उनके पिता ने भी उन पर हाथ उठाया. उनके भाई उन्हें जेल भिजवाना चाहते हैं."

यह भी पढ़ें:- घर का किराया न देने को लेकर ऋतिक रोशन पर भड़कीं बहन सुनैना, कहा- क्या 2.5 लाख रुपये उनके लिए ज्यादा है?

सुनैना रोशन भी इस बारे में मीडिया से बात कर चुकी हैं. पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रूहेल अमीन नामक एक मुस्लिम व्यक्ति से प्यार करने की वजह से उनके पिता ने उन पर हाथ उठाया था. इसके अलावा ऋतिक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि उन्होंने उन्हें मुंबई में एक घर दिलाने का वादा किया था पर उन्होंने ऐसा नहीं किया. सुनैना ने ये भी बताया था कि वह लोखंडवाला में किराए पर एक घर ले चुकी हैं मगर ऋतिक उसका रेंट देने से मना कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).