बॉलीवुड

कंगना रनौत खाकी वर्दी पहनकर बाइक पर कर रही हैं जबरदस्त स्टंट्स, देखें तस्वीरें

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के फैन्स फिल्म 'मेंटल है क्या' (Mental Hai Kya) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा.

कंगना रनौत खाकी वर्दी पहनकर बाइक पर कर रही हैं जबरदस्त स्टंट्स, देखें तस्वीरें
कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के फैन्स फिल्म 'मेंटल है क्या' (Mental Hai Kya) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा. कंगना रनौत ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है. गुरुवार को फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई. इन फोटोज में कंगना बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं. उन्होंने खाकी वर्दी पहन रखी है और वह बाइक पर बैठकर जबरदस्त स्टंट्स करती हुई नजर आ रही हैं.

कंगना के एक फैन पेज ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. फोटोज में कंगना बिल्कुल 'लेडी दबंग' लग रही हैं. उन्होंने काला चश्मा भी लगाया हुआ है. इन तस्वीरों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि कंगना इस फिल्म में एक पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगी. एक नजर डालिए इन तस्वीरों पर:-

यह भी पढ़ें:-  बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस बनी कंगना रनौत, जयललिता की फिल्म के लिए लेंगी इतने करोड़, टूटा सारा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि कंगना रनौत और राजकुमार राव दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'क्वीन' में भी साथ नजर आए थे. कंगना रनौत की और फिल्मों की बात करें तो वह अश्विनी तिवारी की फिल्म 'पंगा' में भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी. साथ ही उनको तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता  की बायोपिक में भी देखा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2019 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).