BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से Kangana Ranaut ने की मुलाकात, बोलीं - मैं अपने क्षेत्र मंडी की प्रगति और खुशहाली के लिए जी-जान लगाकर काम करूंगी (View Pic)
Kangana Ranaut (Photo Credits: Instagram)

Kangana Ranaut Meets BJP National President JP Nadda: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को हाल ही में उनके नेटिव प्लेस से बीजेपी की तरफ से लोकसभा का टिकट दिया गया है. तभी से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई हैं. हा ही में एक्ट्रेस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुलाकात की. तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, आज राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट हुई. मैं उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सदा आभारी रहूंगी, मैं अपने क्षेत्र मंडी की प्रगति और खुशहाली के लिए जी-जान लगाकर काम करूंगी. जय हिन्द. Priyanka Chopra ने परिवार के साथ नोयडा में मनाई होली, शेयर की शानदार तस्वीरें और वीडियो (View Pics and Watch Video)

देखें तस्वीर: