करीना कपूर खान नहीं बल्कि Kangana Ranaut निभाएंगी सीता का किरदार, सोशल मीडिया पर पोस्टर किया शेयर
इससे पहले खबर आई थी कि करीना कपूर खान को सीता का किरदार ऑफर किया गया था. जिसके लिए उन्होंने भारी-भरकम रकम मांगी थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स उनके नाम को लेकर ट्रोल करने लगे. यूजर्स ने अपील की सीता के किरदार के करीना के बजाए और कंगना रनौत को लिया जाए.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म जयललिता (Jayalalithaa) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत की जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म भले ही खास कमाल ना दिखा पा रही हो लेकिन फिल्म में कंगना की एक्टिंग को सभी ने काफी सराहा है. ऐसे में अब कंगना रनौत के फैंस लिए गुड न्यूज सामने आई है. कंगना रनौत जल्द ही सीता में दिखाई देने जा रही हैं. जिसका पोस्टर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
आपको बता दे कि इससे पहले खबर आई थी कि करीना कपूर खान को सीता का किरदार ऑफर किया गया था. जिसके लिए उन्होंने भारी-भरकम रकम मांगी थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स उनके नाम को लेकर ट्रोल करने लगे. यूजर्स ने अपील की सीता के किरदार के करीना के बजाए और कंगना रनौत को लिया जाए.
View this post on Instagram
ऐसे में अब कंगना रनौत ने अपनी इस नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि सीता- द इनकारनेशन. इस रोल और टैलेंट आर्टिस्ट के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं. सीता राम के आशीर्वाद के साथ. जय सियाराम.
वैसे कंगना रनौत का जलवा तेजस और धाकड़ जैसी फिल्मों में भी नजर आने जा रहा है. जिसमें कंगना धमाकेदार एक्शन करती दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

