ऋतिक रोशन की बहन सुनैना को लेकर पहली बार बोलीं कंगना रनौत, देखें वीडियो
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल रोशन परिवार को लेकर कई ट्वीट्स कर चुकी हैं. उनका कहना था कि ऋतिक के परिवार ने सुनैना को मारा था और साथ ही उन्हें बेहोश भी किया था.अब इस मामले में कंगना रनौत की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी हैं. मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि, "सुनैना का परिवार उनका ख्याल रख रहा है."
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का परिवार बीते कुछ दिनों से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है. ऋतिक की बहन सुनैना (Sunaina) ने पिता राकेश रोशन को लेकर कहा था कि उन्होंने उन पर हाथ उठाया था. दरअसल, वह रूहेल अमीन नामक एक मुस्लिम व्यक्ति से प्यार करती हैं और उनके परिवार को इसी बात पर ऐतराज है. सुनैना का कहना था कि ऋतिक ने उन्हें मुंबई में एक घर दिलाने का वादा किया था मगर वह उनके द्वारा किराए पर लिए गए घर का रेंट तक नहीं भर रहे हैं.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) भी रोशन परिवार को लेकर कई ट्वीट्स कर चुकी हैं. उनका कहना था कि ऋतिक के परिवार ने सुनैना को मारा था और साथ ही उन्हें बेहोश भी किया था. अब इस मामले में कंगना रनौत की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी हैं. मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि, "सुनैना का परिवार उनका ख्याल रख रहा है." जब कंगना से पूछा गया कि क्या सुनैना ने उनको संपर्क किया था तब उन्होंने कहा कि, "हां, उन्होंने मुझसे बात की थी. उनका परिवार उनके साथ है और उनका ध्यान रख रहा है."
यह भी पढ़ें:- SHOCKING: ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने किया कंगना रनौत का समर्थन, ये रही पूरी डिटेल्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी. फिल्म में राजकुमार राव भी अहम भूमिका में है. प्रकाश कोवेलामुदी ने फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. कंगना और राजकुमार इससे पहले फिल्म 'क्वीन' में भी साथ काम कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

