रिप्ड जींस मामले पर Kangana Ranaut ने फोटो शेयर कर तोड़ी चुप्पी, युवाओं पर साधा निशाना
हमेशा की तरह की कंगना के इस ट्वीट पर भी कई लोग उनपर निशाना साध रहे हैं तो कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहें हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के रिप्ड जींस वाले बयान पर तमाम लोग उनपर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं. तीरथ के बयान की आलोचना राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स भी कर रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी रिप्ड जींस (Ripped Jeans) के मामले पर ट्वीट किया है और अपनी बात रखी है. हालांकि कंगना ने इस मामले में देश के युवाओं को टारगेट किया है. कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है कि रिप्ड जींस पहने वाले ज्यादातर युवा घर से पैसे ना मिलने पर बेघर जैसे दिखते हैं.
कंगना ने अपनी कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि अगर आप रिप्ड जींस पहनते है तो कोशिश करें कि कोशिश करें कि आपको कूलनेस मेरे जैसी हो. ताकि ये स्टाइलिस्ट दिखाई दे. ना की ऐसे दिखें जैसे की आपके पैरेंट्स ने आपको महीने भरा का भत्ता ना दिया हो और आप किसी बेघर जैसे लग रहे हो. जैसा की आजकल के युवा लगते हैं.
If you want to wear ripped jeans make sure coolness quotient is of this magnitude as in these pics, so that it looks like your style not your state a homeless beggar who hasn’t got allowance from parents this month, most young people look like that these days #RippedJeansTwitter pic.twitter.com/hc14cLxQDE
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 18, 2021
वेल हमेशा की तरह की कंगना के इस ट्वीट पर भी कई लोग उनपर निशाना साध रहे हैं तो कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहें हैं.
वैसे आपको बता दे कि इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने लड़कियों के रिप्ट जींस पहनने पर सवाल खड़ा किया और कहा कि ये हमारे समाज को किस तरह का संदेश भेज रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

