बॉलीवुड

'गली बॉय' में आलिया भट्ट की एक्टिंग को कंगना रनौत ने बताया साधारण, कहा- प्रशंसा करना बंद करें

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा से ही अपने विचार खुलकर व्यक्त करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर ऐसा बयान दिया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी.

'गली बॉय' में आलिया भट्ट की एक्टिंग को कंगना रनौत ने बताया साधारण, कहा- प्रशंसा करना बंद करें
आलिया भट्ट और कंगना रनौत (Photo Credits: Still and Instagram)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा से ही अपने विचार खुलकर व्यक्त करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर ऐसा बयान दिया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी. अब फिर से उन्होंने फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) में आलिया की एक्टिंग को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है. बॉलीवुड लाइफ को दिए गए इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि, " मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है. गली बॉय में आलिया की परफॉर्मेंस को हराने वाली ऐसी क्या बात है... वो ही मुंहफट गर्ल.. एक उग्र लड़की, महिला सशक्तिकरण और अच्छे अभिनय के बारे में बॉलीवुड के विचार मुझे शर्मिंदा करते हैं."

कंगना ने आगे कहा कि, "मीडिया स्टार्स किड्स के लिए अपने प्यार को काफी दूर ले गया है. साधारण काम की प्रशंसा करना बंद करें वरना लेवल कभी बढ़ेगा ही नहीं." इससे पहले जब फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर विवाद हुआ था, तब भी कंगना ने आलिया पर निशाना साधा था क्योंकि एक्ट्रेस ने उनका समर्थन नहीं किया था.

 

View this post on Instagram

 

Beauty in Black! Outfit : @prabalgurung Styled By : @stylebyami Hair : @hairbyhaseena Make Up : @chettiaralbert #KanganaRanaut

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

यह भी पढ़ें:-  कंगना रनौत का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- सेट पर कई एक्टर्स ने किया है उत्पीड़न

वर्क फ्रंट की बार करें तो कंगना रनौत जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी. इसके अलावा वह इन दिनों फिल्म 'पंगा' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में नीना गुप्ता, जस्सी गिल और ऋचा चड्ढा भी अहम भूमिका में है. अश्विनी अय्यर तिवारी फिल्म का निर्देशन कर रही हैं और यह फिल्म अगले 24 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).