Kamariya Song : 'दिलबर दिलबर' के बाद नोरा फतेही ने 'कमरिया' पर मटकाई अपनी कमर, दिखाया ग्लैमरस अंदाज
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का दूसरा गाना 'कमरिया' गुरूवार को रिलीज कर दिया गया. इस सॉन्ग को 'दिलबर दिलबर' गर्ल नोरा फतेही पर फिल्माया गया है.
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का दूसरा गाना 'कमरिया' गुरूवार को रिलीज कर दिया गया. इस सॉन्ग को 'दिलबर दिलबर' गर्ल नोरा फतेही पर फिल्माया गया है. एक बार फिर से इस गाने के वीडियो में नोरा फतेही का बेली डांस देखने को मिल रहा है. साथ ही नोरा इस गाने में काफी ग्लैमरस दिख रही हैं. नोरा फतेही के साथ राजकुमार राव भी इस गाने में नजर आ रहे हैं. दोनों के डांस मूव्ज काफी शानदार लग रहे हैं. इनके अलावा अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी को भी इस गाने के वीडियो में देखा जा सकता है.
'कमरिया' सॉन्ग को आस्था गिल और दिव्या कुमार ने गाया है. सचिन-जिगर ने इस गाने का म्यूजिक दिया है. नोरा फेतेही ने इस गाने के वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि, " अपने डांसिंग शूज पहनिए और अपनी कमरिया हिलाइए. कमरिया सॉन्ग अब रिलीज कर दिया गया है."
"
Put on your dancing shoes & shake your #Kamariya! Song out now: https://t.co/knlCY2OPot@RajkummarRao #DineshVijan @amarkaushik @TripathiiPankaj @Aparshakti @nowitsabhi @Norafatehi @SachinJigarLive @GillAastha #DivyaKumar @maddockfilms #D2RFilms @rajndk @JioCinema @TSeries pic.twitter.com/2qgUJn88hD
— Nora Fatehi (@Norafatehi) August 9, 2018
आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म 'स्त्री' का ट्रेलर और एक गाना भी रिलीज किया जा चुका है. दर्शक इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित है. इस फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट श्रद्धा कपूर को देखा जाएगा. अमर कौशिक ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. दिनेश विजन, राज और डीके इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2018 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

