Kalank Teaser Launch: संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित को कहा 'मैम', कभी चर्चा में था अफेयर
फिल्म 'कलंक' (Kalank) के टीजर लॉन्च इवेंट का आयोजन आज मुंबई में किया गया था. फिल्म का टीजर अब सामने आ चुका है और सोशल मीडिया पर भी इसी की चर्चा हो रही हैं.
फिल्म 'कलंक' (Kalank) के टीजर लॉन्च इवेंट का आयोजन आज मुंबई में किया गया था. फिल्म का टीजर अब सामने आ चुका है और सोशल मीडिया पर भी इसी की चर्चा हो रही हैं. 'कलंक' के बारे में एक खास बात यह भी है कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) 22 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे. एक समय था जब माधुरी और संजय के अफेयर की खबरें सामने आई थी लेकिन काफी समय से दोनों को एक साथ किसी फिल्म में नहीं देखा गया है.
टीजर लॉन्च इवेंट में संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित को मैम कहकर बुलाया. उन्होंने कहा कि, "'कलंक' में वरुण, आलिया, सोनाक्षी, आदित्य और सबसे ज्यादा मैम माधुरी जी, जिनके साथ मैंने कई सालों बाद काम किया हैं, फिल्म के सभी सितारों के साथ काम करके मुझे काफी अच्छा लगा." उन्होंने यह भी कहा कि वह कोशिश करेंगे कि माधुरी के साथ ज्यादा काम हो.
माधुरी दीक्षित ने भी संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है. उन्होंने कहा कि, "हम 20 से भी ज्यादा साल के बाद साथ काम कर रहे हैं. हाल ही में मैंने फिल्म 'टोटल धमाल' में अनिल कपूर के साथ भी काम किया था. पुराने को-एक्टर्स के साथ काम करना हमेशा ही काफी स्पेशल होता है. इस फिल्म में संजय दत्त के साथ काम करके काफी अच्छा लगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

