Kajal Aggarwal Wedding Photos: शादी के बंधन में बंधे काजल अग्रवाल और गौतम किचलू, देखिए फंक्शन के अंदर की ढेर सारी तस्वीरें
इससे पहले काजल के संगीत, मेहंदी और प्री वेडिंग की फोटोज ने खूब चर्चा बटोरी. जिसे देखने के बाद फैंस ने जमकर अपना प्यार लुटाया.
Kajal Aggarwal Wedding Photos: काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) के साथ 30 अक्टूबर को शादी रचा ली. दोनों ने मुंबई (Mumbai) के ताज होटल में धूमधाम से शादी रचाई. हालांकि कोरोना के चलते काजल की शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए. दोनों ही परिवार के नजदीकी लोग इस शादी में शामिल हुए. सोशल मीडिया पर काजल की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है. काजल जहां रेड कलर का लहंगे में दिखाई दे रही हैं वहीं गौरम ने वाईट और पिंक कलर की शेरवानी पहन था.
दरअसल ये तस्वीरें काजल और गौतम के वरमाला की तस्वीरें हैं. इस दौरान काजल की ज्वेलरी भी देखने लायक है. काजल ने माथा पट्टी, कमरबंद और हैवी नेकलेस पहन रखा था. दोनों की इस जोड़ी को देखने के बाद कोई भी कह सकता है कि इनकी जोड़ी मेड फिर इच अदर जैसी है. आप भी देखिए दोनों के शादी की तस्वीरें.
आपको बता दे कि इससे पहले काजल के संगीत, मेहंदी और प्री वेडिंग की फोटोज ने खूब चर्चा बटोरी. जिसे देखने के बाद फैंस ने जमकर अपना प्यार लुटाया.
सिंघम एक्ट्रेस के पति गौतम एक बिजनेसमैन है वो डिस्सर्न लिविंग डिलजाइन शॉप के फाउंडर और एक इंटीरियर डिजाइनर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

