बॉलीवुड

Kajal Aggarwal Getting Married to Gautam Kitchlu: काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को गौतम किचलू के साथ लेंगी सात फेरे, ट्विटर पर की शादी की घोषणा

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने आज गौतम किचलू के साथ अपनी शादी की घोषणा की है. काजल ने सोशल मीडिया पर ये बड़ी खुशखबरी शेयर करते हुए बताया कि वो मुंबई में 30 अक्टूबर को शादी करने जा रही हैं. शादी समारोह में सिर्फ परिवार के जरूरी सदस्य मौजूद रहेंगे और वो बेहद साधारण ढंग से शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं.

Kajal Aggarwal Getting Married to Gautam Kitchlu: काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को गौतम किचलू के साथ लेंगी सात फेरे, ट्विटर पर की शादी की घोषणा
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू (Photo Credits: Instagram)

Kajal Aggarwal Getting Married to Gautam Kitchlu: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने आज गौतम किचलू के साथ अपनी शादी की घोषणा की है. काजल ने सोशल मीडिया पर ये बड़ी खुशखबरी शेयर करते हुए बताया कि वो मुंबई में 30 अक्टूबर को शादी करने जा रही हैं. शादी समारोह में सिर्फ परिवार के जरूरी सदस्य मौजूद रहेंगे और वो बेहद साधारण ढंग से शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं.

काजल ने इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए लिखा, "ये बताते हुए बेहद हर्ष हो रहा है कि मैं 30 अक्टूबर को मुंबई में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में गौतम किचलू से शादी करने जा रही हूं जिसमें परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल होंगे. इस महामरी ने हमारी खुशियों को जरूर नुक्सान पहुंचाया है लेकिन हम अपने इस नए सफर के लिए उत्साहित हैं और हमें उम्मीद है इसके लिए आप भी हमें चीयर करेंगे. इतना बरसों में आप सभी ने जो प्रेम दिया है उसके लिए आपका धन्यवाद. मैं वो काम करती रहूंगी जो मैं करना पसंद करती हूं और वो है दर्शकों का मनोरंजन करना वो भी एक नए महत्त्व के साथ. आपके अनंत सपोर्ट के लिए आपका धन्यवाद."

 

View this post on Instagram

 

♾🙏🏻

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

ये भी पढ़ें: Poonam Pandey Photos: शादी के बाद पूनम पांडे का ये अवतार देखकर हैरान हुए फैंस, देखें नवविहाहित एक्ट्रेस की ये लेटेस्ट हॉट फोटोज

अपने इस पोस्ट में काजल ने इस बात को भी स्पष्ट कर दिया कि वो शादी के बाद भी बतौर एक्ट्रेस फिल्मों में काम करती रहेंगी. काजल और गौतम की शादी को लेकर बीते कुछ दिनों से मीडिया में खबरें भी सुनने को मिल रही थी.

इसके बाद आज उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख बताते हुए इसे लेकर आधिकारिक घोषणा की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).