मिशन मंगल की सफलता के बाद जॉन अब्राहम ने अक्षय कुमार को किया ये मैसेज, एक्टर का रिप्लाई जीत लेगा आपका दिल
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने महज 4 दिन में ही 97 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 'मिशन मंगल' के साथ जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' भी 15 अगस्त पर ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने महज 4 दिन में ही 97 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 'मिशन मंगल' के साथ जॉन अब्राहम (John Abraham) की 'बाटला हाउस' (Batla House) भी 15 अगस्त पर ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अब ये खबर सामने आई है कि मिशन मंगल की सक्सेस के बाद जॉन अब्राहम ने अक्षय कुमार को एक टेक्स्ट मैसेज किया था.
जॉन ने अक्षय को मैसेज कर फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी. उनको रिप्लाई करते हुए अक्षय ने एक ऐसा जवाब जो आप सबका दिल जीत लेगा. खिलाड़ी कुमार ने कहा कि, "मैं आपके लिए भी खुश हूं. अब समय आ गया है जब हम साथ काम करें."
Make some noise for the Desi Boyz...together we are always a riot! @TheJohnAbraham #BrotherFromAnotherMother pic.twitter.com/75mbFcgUZh
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 9, 2019
बता दें कि पिछले साल भी जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की फिल्में ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. हम यहां पर 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' की बात कर रहे हैं. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. जॉन और अक्षय एक साथ भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इस सूची में 'देसी बॉयज' और 'गरम मसाला जैसी फिल्मों का नाम शुमार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

