John Abraham ने किया बाईक स्टंट, हेलमेट न पहनने पर हुए ट्रोल
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म अटैक के एक बाइक स्टंट की झलक दिखाई, लेकिन दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने के कारण उन्हें ट्रोल किया गया. अभिनेता ने वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्टंट के लिए एक ऑल-ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं. क्लिप में, वह बाइक पर बैठ कर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म अटैक के एक बाइक स्टंट की झलक दिखाई, लेकिन दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने के कारण उन्हें ट्रोल किया गया. अभिनेता ने वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्टंट के लिए एक ऑल-ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं. क्लिप में, वह बाइक पर बैठ कर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं.
जॉन अब्राहिम ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन देते हुए लिखा, "स्टंटिंग, एक्शन, बाइक्स, अटैक." जॉन अब्राहिम के इस वीडियो पर 16 लाख सभी ज्यादा व्यूज मिले है. वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. इसी बीच अभिनेता को स्टंट के दौरान हेलमेट न पहनने के कारण उन्हें ट्रोल किया गया. एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, "नो सेफ्टी." एक अन्य ने लिखा, "जॉन अब्राहम कृपया हेलमेट पहनें." यह भी पढ़े: VIDEO: John Abraham ने एक बार फिर मचाई Dhoom, स्पोर्ट्स बाइक पर दिखा उनका ये हिट अंदाज
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करे तो जॉन अब्राहम जल्द ही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे. इस फिल्म में जॉन के अलावा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2021 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

