John Abraham ने शुरू की Shah Rukh Khan और Deepika Padukone स्टारर 'Pathan' की शूटिंग, सेट से Leak हुई ये Photo
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान बीते कुछ दिनों से सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' के लिए शूट कर रहे हैं. इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे. बताया जा रहा है अब जॉन भी इस फिल्म की शूटिंग के सेट पर लौट आए हैं.
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बीते कुछ दिनों से सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' के लिए शूट कर रहे हैं. इस फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में नजर आएंगे. बताया जा रहा है अब जॉन भी इस फिल्म की शूटिंग के सेट पर लौट आए हैं. फिल्म के सेट से आज जॉन की एक फोटो भी वायरल हुई है जिमसें वो अपने कूल ड्यूड स्टाइल में नजर आए.
मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया था कि जॉन फिल्म 'पठान' के लिए 2 अप्रैल, 2021 से शूटिंग शुरू करेंगे. इंटरनेट पर आई ये लेटेस्ट तस्वीर अब इस बात का सबूत देती है कि जॉन ने यशराज स्टूडियोज पहुंचकर फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है. इस फिल्म में जॉन विलन के रूप में नजर आएंगे.
View this post on Instagram
ये भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में जॉन के कई एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में कई सारी मिस्ट्री भी देखने को मिलेगी. इस फिल्म के साथ जॉन पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे.
इधर शाहरुख के फैंस भी बेसब्री से उनके बॉलीवुड कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. 2018 में फिल्म 'जीरो' की फेलियर के बाद से ही शाहरुख की कोई भी नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

