Jalseen Matharu को देखकर रोमांटिक गाना दिखे Anup Jalota, Video में दिखा भजन सम्राट का ऐसा अवतार
भजन सम्राट अनूप जलोटा जल्द ही अपनी स्टूडेंट और बिग बॉस को-कॉन्टेस्टेंट जसलीन मथारू के साथ फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' में नजर आएंगे. इस फिल्म से आज अनूप और जसलीन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.
भजन सम्राट अनूप जलोटा जल्द ही अपनी स्टूडेंट और बिग बॉस को-कॉन्टेस्टेंट जसलीन मथारू के साथ फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' में नजर आएंगे. इस फिल्म से आज अनूप और जसलीन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी सारे लोग देख रहे हैं और इसे पसंद कर रहे हैं.
जसलीन ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "जलने लगे है लोग के दिन मेरे दिन बदल गए. वो मेरी स्टूडेंट है 7 मई को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो रही है." इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो में जसलीन अपने खूबसूरत अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
जसलीन लाल रंग की साड़ी पहनी हुई अपने गजब के अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरी ओर अनूप पेड़ के पीछे खड़े होकर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' में अनूप और जसलीन लीड रोल में नजर आएंगे.
ज्ञात हो कि अनूप जलोटा और जसलीन मथारू सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 12' में बतौर जोड़ी कंटेस्टेंट नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

