बॉलीवुड

मदर्स डे पर जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के साथ शेयर की अपने बचपन की फोटो

आज मदर्स डे के मौके हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए इस दिन को स्पेशल बनाने की कोशिश कर रहा हैं. कोई अपनी मां के लिए गाना बना रहा है तो कोई मां के लिए दिल छु लेनेवाला संदेश लिख रहा है. इसी बीच जान्हवी कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी के साथ अपने बचपन की क्यूट फोटो शेयर की.

मदर्स डे पर जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के साथ शेयर की अपने बचपन की फोटो
जान्हवी कपूर और श्रीदेवी (Photo Credits: Instagram)

आज मदर्स डे के मौके हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए इस दिन को स्पेशल बनाने की कोशिश कर रहा हैं. कोई अपनी मां के लिए खाना बना रहा है तो कोई मां के लिए दिल छु लेनेवाला संदेश लिख रहा है. इसी बीच जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी (Sridevi) के साथ अपने बचपन की क्यूट फोटो शेयर की.  बॉलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रही. लेकिन जान्हवी अक्सर अपने मां के साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती है.

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर  एक फोटो साझा की, जिसमें वह एक प्यारा सी बेबी है और अपनी मां की गोदी में हैं. मां बेटी इस फोटो में बहुत ही क्यूट लग रही है. श्रीदेवी इस फोटो में अपनी बेबी गर्ल को प्यार से देख रही हैं तो वहीं जान्हवी के चेहरे पर  प्यारी सी मुस्कराहट है.जान्हवी ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में, हार्ट का इमोजी दिया है. यह भी पढ़े: Mother’s Day 2020: शिल्पा शेट्टी ने मदर्स डे पर शेयर किया अपने बेटे विवान कुंद्रा का प्यार भरा खत

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

जान्हवी  का यह इस पोस्ट चंद मिनिटों में ही सोशल मीडिया पर  वायरल हो गया है. उनके फैंस कमेंट्स पर कमेंट्स कर रहे हैं.तो वहीं इस फोटो पर स्मृति इरानी ने भी कमेंट्स किया है. उन्होंने हार्ट शेप का इमोजी दिए है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).