Sridevi को मदर्स डे पर मिस कर रही हैं बेटी Janhvi Kapoor, शेयर की ये बचपन की ये यादगार तस्वीरें
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आज मदर्स डे के इस त्योहार को बेहद खुशी के साथ मनाते नजर आ रहे हैं. जो लोग अपने मां के करीब हैं उन्हें उनके साथ सेलिब्रेट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. वहीं जो सेलिब्रिटीज अपनी मां से दूर हैं, वें सोशल मीडिया के जरिए उन्हें विश करके उनके प्रति अपना प्रेम दर्शा रहे हैं.
Happy Mother's Day 2021: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आज मदर्स डे के इस त्योहार को बेहद खुशी के साथ मनाते नजर आ रहे हैं. जो लोग अपने मां के करीब हैं उन्हें उनके साथ सेलिब्रेट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. वहीं जो सेलिब्रिटीज अपनी मां से दूर हैं, वें सोशल मीडिया के जरिए उन्हें विश करके उनके प्रति अपना प्रेम दर्शा रहे हैं. आज जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी अपनी मां को याद करते हुए मदर्स डे का ये फेस्टिवल अपनों के साथ मनाया.
जाह्नवी ने अपनी मॉम श्रीदेवी (Sridevi) और पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ अपने बचपन की यादगार तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी मम्मा." इस फोटो पर मनीष मल्होत्रा, यस्मिन कराचिवाला, शनाया कपूर, महीप कपूर समेत कई लोगों ने हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए उनकी तस्वीरों पर अपना प्यार बरसाया है.
View this post on Instagram
जाह्नवी अपनी इन बचपन की फोटोज में बेहद क्यूट लग रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही है और लोग भी इसकी चर्चा कर रहे हैं. आपको बता दें कि श्रीदेवी का 23 फरवरी, 2018 को निधन हो गया था. वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने दुबई गई थी जहां उनके कमरे के बाथरूम में उन्हें मृत पाया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

