बॉलीवुड

Janhvi Kapoor Photos: जान्हवी कपूर ने कलीदार लहंगा पहन दिखाया अपना ग्लैमरस लुक, नजरें हटा पाना हुआ मुश्किल

इस फोटो में जान्हवी कपूर ने कलीदार लहंगा पहना हुआ है. जो हाथ से प्रिंटेड है. एली मैगजीन के कवर पेज के लिए किया गया है. जिसमें जान्हवी की खूबसूरती देखते ही बन रही है.

Janhvi Kapoor Photos: जान्हवी कपूर ने कलीदार लहंगा पहन दिखाया अपना ग्लैमरस लुक, नजरें हटा पाना हुआ मुश्किल
जान्हवी कपूर (Image Credit: Instagram)

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने पिछले कुछ समय में ही बॉलीवुड (Bollywood) में पहचान को मजबूत किया है. उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट्स है. यही कारण है कि जान्हवी कपूर की पॉपुलारिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. तो वहीं सोशल मीडिया पर भी जान्हवी कपूर की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है. यही कारण है कि जान्हवी कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर नई नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. ऐसे में जान्हवी कपूर की तस्वीरें एक बार फिर इंटरनेट पर आग लगा रही हैं. दरअसल इस मशहूर डिजाइनर तरुण तेहलियानी ने अपने इंस्टा पर जान्हवी की ट्रेडिशनल अवतार में फोटो शेयर की है.

इस फोटो में जान्हवी कपूर ने कलीदार लहंगा पहना हुआ है. जो हाथ से प्रिंटेड है. एली मैगजीन के कवर पेज के लिए किया गया है. जिसमें जान्हवी की खूबसूरती देखते ही बन रही है. जान्हवी ने अपने इस लुक को कुछ दिन पहले ही दिखाया था. लेकिन इस बार जान्हवी का अंदाज बेहद ही दिलचस्प लग रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tarun Tahiliani (@taruntahiliani)

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने जा रहीं हैं. लेकिन जो प्रोजेक्ट्स सबसे ज्यादा चर्चा में हैं वो है दोस्ताना 2 और तख़्त. जान्हवी की ये दोनों ही फिल्में मल्टीस्टारर फिल्म है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).