बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'रूह अफ्जा' को लेकर कही यह बड़ी बात

'रूह अफ्जा' में नजर आने वाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करने को लेकर किया मना.

जाह्नवी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'रूह अफ्जा' को लेकर कही यह बड़ी बात
जाह्नवी कपूर (Photo Credits : IANS)

मुंबई : आगामी फिल्म 'रूह अफ्जा' (Roohi Afza) में नजर आने वाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करने को लेकर अंधविश्वासी हैं. बुधवार को ग्राजिया मिलेनियल अवार्डस के पहले संस्करण में जाह्नवी ने कहा, "फिल्म की शूटिंग बहुत अच्छे से हो रही है. आप मुझे अंधविश्वासी कहें या पुराने विचारों वाली कहें, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अगर मैं अपनी फिल्म के बारे में ज्यादा बात करूंगी तो उसे बुरी नजर लग सकती है."

अभिनेत्री ने आगे कहा, "इसलिए मैं फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगी. फिल्म का हिस्सा बन कर और इसमें शामिल लोगों के साथ काम करने को लेकर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं." इस महीने की शुरुआत में ही जाह्नवी ने 'रूहीआफ्जा' के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी.

यह भी पढ़ें : कैटरीना कैफ की टिप्पणी के बाद जाह्नवी कपूर के बचाव में आईं सोनम कपूर

फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव दिखेंगे. इसे दिनेश विजन और मृगदीप सिंह लांबा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं. यह 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).