बॉलीवुड

'श्रीदेवी बंगलो' पर पूछा गया सवाल तो जाह्नवी कपूर ने दिया यह रिएक्शन, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

इन दिनों हर तरफ प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) की फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' (Sridevi Bungalow) की चर्चा हो रही है. इस फिल्म के माध्यम से वह बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखने जा रही हैं

'श्रीदेवी बंगलो' पर पूछा गया सवाल तो जाह्नवी कपूर ने दिया यह रिएक्शन, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर (Photo Credits: Still)

इन दिनों हर तरफ प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) की फिल्म श्रीदेवी बंगलो (Sridevi Bungalow) की चर्चा हो रही है. इस फिल्म के माध्यम से वह बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखने जा रही हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया था. ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर काफी विवाद चल रहा है. ट्रेलर में कुछ ऐसे दृश्य है जिन्हें देखकर ऐसा लगा रहा है कि इस फिल्म में अभिनेत्री श्रीदेवी ( Sridevi) की जिंदगी को दर्शाया गया है. इस फिल्म में प्रिया प्रकाश वारियर श्रीदेवी नामक एक एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हैं.

हाल ही में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) से इस बारे में सवाल किया गया लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. जब उनसे यह प्रश्न पूछा गया, तब वह बिना जवाब दिये ही वहां से चली गई

 

View this post on Instagram

 

#sridevi avoids discussing the #priyaprakashwarrier controversy regarding her film #sridevibungalow

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

यह भी पढ़ें:-  Sridevi Bungalow Official Trailer: प्रिया प्रकाश वारियर ने दिखाया अपना हॉट अंदाज, हैरान कर देगी ये कहानी

अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor)  ने फिल्म के निर्देशक प्रशांत माम्बुली को लीगल नोटिस भी भेजा था. इस पर निर्देशक का कहना था कि, "पिछले हफ्ते बोनी कपूर ने हमें लीगल नोटिस भेजा है और हम इसे देख लेंगे. 'श्रीदेवी बंगलो' एक सस्पेंस थ्रिलर है. मैंने बोनी कपूर से कहा है कि श्रीदेवी एक कॉमन नाम है. इस फिल्म में प्रिया एक अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2019 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).