प्रिया प्रकाश की फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' का टीजर देख हैरान हुए बोनी कपूर, निर्देशक को भेजा लीगल नोटिस
प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) की फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' (Sridevi Bungalow) का टीजर हाल ही में रिलीज कर दिया गया था. इस फिल्म के साथ प्रिया बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखने जा रही हैं.
प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) की फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' (Sridevi Bungalow) का टीजर हाल ही में रिलीज कर दिया गया था. इस फिल्म के साथ प्रिया बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखने जा रही हैं. प्रिया की इस फिल्म का टीजर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. टीजर देखने के बाद सभी को ऐसा लगा कि यह फिल्म श्रीदेवी (Sridevi) की जिंदगी पर आधारित है. साथ ही फिल्म के एक दृश्य में दिखाया गया है कि एक एक्ट्रेस की लाश बाथटब में मिलती है. अब बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत मंबुली (Prasanth Mambully ) को लीगल नोटिस भेजा है.
प्रशांत मंबुली ने कहा कि, "पिछले हफ्ते बोनी कपूर ने हमें लीगल नोटिस भेजा है और हम इसे देख लेंगे. 'श्रीदेवी बंगलो' एक सस्पेंस थ्रिलर है. मैंने बोनी कपूर से कहा है कि श्रीदेवी एक कॉमन नाम है. इस फिल्म में प्रिया एक अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं." हाल ही में जब प्रिया से इस फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था , "लोग इसे अपने दृष्टिकोण से देख सकते हैं."
यह भी पढ़ें:- Sridevi Bungalow Official Trailer: प्रिया प्रकाश वारियर ने दिखाया अपना हॉट अंदाज, हैरान कर देगी ये कहानी
खबरों की माने तो श्रीदेवी के परिवार की परमिशन के बिना इस फिल्म का निर्माण किया गया है. अब देखना होगा कि प्रिया प्रकाश वारियर की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो पाती है कि नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2019 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

