'झिंगाट' पर जमकर थिरके जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर, फनी वीडियो हुआ वायरल
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का नया गाना 'झिंगाट' बुधवार को रिलीज होने जा रहा है. गाने के रिलीज के एक दिन पहले जाह्नवी और ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का नया गाना 'झिंगाट' बुधवार को रिलीज होने जा रहा है. इस गाने का मराठी वर्जन दर्शकों को खूब पसंद आया था और हिंदी वर्जन को सुनने के लिए भी लोग काफी उत्सुक हैं. गाने के रिलीज के एक दिन पहले जाह्नवी और ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ये दोनों इसी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. यह मजाकिया वीडियो आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा. धर्मा मूवीज ने इस वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया कि, "दोनों कल के लिए काफी उस्तुक हैं."
आपको बता दें कि 'धड़क' का ट्रेलर और टाइटल ट्रैक पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है .साथ ही लोग इस फिल्म की तुलना इसके मराठी वर्जन 'सैराट' से भी करते नजर आए. ईशान और जाह्नवी के अलावा 'धड़क' में आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में है. जाह्नवी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. ईशान इससे पहले भी 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' नामक एक फिल्म में नजर आ चुके हैं . यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई थी. शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म 'धड़क' को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है. 20 जुलाई को यह फिल्म रिलीज होने जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2018 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

