बॉलीवुड

King Movie Update: शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएंगे जयदीप अहलावत, बोले- 'खान साब ने कहा और मैं मना नहीं कर सका'

बॉलीवुड के पावरहाउस परफॉर्मर जयदीप अहलावत अब किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. उन्होंने हाल ही में कंफर्म किया है कि वे शाहरुख की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म King का हिस्सा हैं.

King Movie Update: शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएंगे जयदीप अहलावत, बोले- 'खान साब ने कहा और मैं मना नहीं कर सका'
Jaideep Ahalawat, Shah Rukh Khan (Photo Credits: Instagram)

King Movie Update: बॉलीवुड के पावरहाउस परफॉर्मर जयदीप अहलावत अब किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. उन्होंने हाल ही में कंफर्म किया है कि वे शाहरुख की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म King का हिस्सा हैं. एक इंटरव्यू के दौरान जयदीप ने बताया कि इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान लंबे समय से सोच रहे थे. जयदीप ने कहा, "SRK सर काफी समय से इस बारे में सोच रहे थे... लेकिन खान साब, तो आखिर खान साब हैं. उन्होंने कहा, 'मैं बात करूंगा.' अब भला कौन उन्हें मना कर सकता है?"

फिल्म King को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज़ है, और जयदीप अहलावत जैसे दमदार कलाकार के जुड़ने से इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. फिलहाल, फिल्म की शूटिंग प्रगति पर है और शाहरुख इसे लेकर बेहद इन्वॉल्व नजर आ रहे हैं. वहीं जयदीप, जिनकी परफॉर्मेंस को Paatal Lok, Jaane Jaan और Raazi जैसी फिल्मों में सराहा गया है, इस बार एक हाई-ऑक्टेन रोल में दिखेंगे.

'किंग' में शाहरुख खान के साथ दिखेंगे जयदीप अहलावत:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

इसके अलावा खबरें हैं कि अभिषेक बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं. वहीं शाहरुख जल्द ही एक और फिल्म के लिए दिनेश विजन से भी बात कर सकते हैं. King शाहरुख की हालिया सुपरहिट फिल्मों Pathaan और Jawan के बाद एक और मेगा एक्शन-थ्रिलर के रूप में देखा जा रहा है. अब देखना होगा कि SRK और जयदीप की यह नई जोड़ी स्क्रीन पर क्या धमाल मचाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).