Jai Hanuman:'हनुमान' के बाद प्रशांत वर्मा की 'जय हनुमान' पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने पहला पोस्टर किया जारी (View Pic)
Taran Adarsh (Photo Credits: Instagram)

Jai Hanuman: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है. इस फिल्म का नाम 'जय हनुमान' है. फिल्म की कहानी पूरी तरह से तैयार और शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है.फिल्म 3D और IMAX में रिलीज होगी फिल्म में बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार नजर आएंगे. हालांकि अभी तक कलाकारों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है. Hanuman Jayanti के मौके पर मेकर्स ने The Legend Of Hanuman के नए सीजन का टीजर किया रिलीज, Disney Plus Hotstar पर जल्द होगा प्रीमियर (Watch Video)

इसी बीच, 'हनुमान' टीम आज हैदराबाद में एक कार्यक्रम में फिल्म के 100 दिन पूरे होने का जश्न मना रही है. हनुमान को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. प्रशांत वर्मा की अगली फिल्म 'जय हनुमान' की घोषणा से निश्चित रूप से उनके प्रशंसक उत्साहित होंगे. यह फिल्म 3D और IMAX फॉर्मेट में रिलीज होने वाली है, साथ ही इसमें बॉलीवुड के बड़े कलाकार भी शामिल होंगे. आने वाले समय में फिल्म से जुड़ी और जानकारी सामने आने का इंतजार रहेगा.

देखें पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)