Jacqueline Fernandez Hot Photo: जैकलीन फर्नांडिस ने कपिंग थेरेपी के बाद शेयर की हॉट फोटो, निशान को टैटू समझ बैठे फैंस
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने आज अपनी कपिंग थेरेपी कराई है जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस फोटो में वो वाइट कलर की ब्रा पहनी हुईं अपने बेहद ही हॉट अवतार में नजर आईं.
Jacqueline Fernandez Hot Photo: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने आज अपनी कपिंग थेरेपी कराई है जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस फोटो में वो वाइट कलर की ब्रा पहनी हुईं अपने बेहद ही हॉट अवतार में नजर आईं. सोशल मीडिया पर अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करके लोगों को असमंजस में डाल दिया.
दरअसल इस तस्वीर में जैकलीन के कंधे के पिछले हिस्से पर हार्ट शेप का निशान देखा गया. इस फोटो को देखने के बाद फैंस को लगा कि उन्होंने अपने शरीर पर ये नया टैटू बनवाया. हालांकि तस्वीर को गौर से देखने के बाद मालूम हुआ कि एक्ट्रेस ने कैपिंग थेरेपी कराई थी जिसकी ये तस्वीर है.
View this post on Instagram
जैकलीन ने अपनी इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "आई एम हूक्ड. इसी के साथ उन्होंने अपनी कपिंग थेरापिस्ट को भी इस पोस्ट में टैग किया है. फोटो को देखने के बाद लोगों के ढेर सारे कमेंट्स आए हैं जिसमें ज्यादातर लोगों ने कहा कि उन्हें लगा जैकलीन ने टैटू बनवाया है.
बता दें कि जैकलीन से पहले दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने कपिंग थेरेपी कराई है और अब श्रीलंकन ब्यूटी भी इस लिस्ट का हिस्सा बन गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

