नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग काम करना बड़ी बात : सान्या मल्होत्रा
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का कहना है कि फिल्म 'फोटोग्राफ' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना उनके लिए एक बड़ी बात है.....
मुंबई: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा(Sanya Malhotra) का कहना है कि फिल्म 'फोटोग्राफ'(Photograph) में नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) के साथ काम करना उनके लिए एक बड़ी बात है क्योंकि इससे उन्हें अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिला है. सान्या ने गुरुवार को फैशन डिजाइनर(Fashion Designer) रितु कुमार(Ritu Kumar) के स्टोर लॉन्च में मीडिया संग बातचीत करते हुए कहा, "मैंने 'दंगल'(Dangal) के बाद 'फोटोग्राफ' की शूटिंग शुरू की, इसलिए मेरे लिए यह सचमुच खास रहा है."
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में मेहमानों को मिल रहा है यह शानदार तोहफा, देखें Video
उन्होंने कहा, "यह मेरी दूसरी फिल्म थी, हालांकि दंगल के बाद 'पटाखा'(Patakha) रिलीज हुई. रितेश बत्रा (Ritesh Batra) और नवाज सर के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा. मेरे लिए नवाज सर के साथ काम करना एक बड़ी बात थी क्योंकि वह वह मेरा पसंदीदा अभिनेता हैं."
उन्होंने कहा, "शुरुआत में मैं उनसे थोड़ा नर्वस थी, लेकिन इसके बाद मैंने उनके सभी इंटव्यू देखे कि वह किस तरह अपनी भूमिकाएं तैयार करते हैं, जिससे मैं उनके साथ ठीक ढंग से काम कर सकूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2018 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

