Ishq Completes 26 Years: 'इश्क' फिल्म ने पूरे किए 26 साल, काजोल द्वारा शेयर की गई खास तस्वीर पर अजय देवगन का आया दिलचस्प रिप्लाई (View Pic)
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'इश्क' की यादों को ताजा करते हुए एक खास तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में काजोल के साथ अजय देवगन, आमिर खान और जूही चावला भी नजर आ रहे हैं.
Ishq Completes 26 Years: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'इश्क' की यादों को ताजा करते हुए एक खास तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में काजोल के साथ अजय देवगन, आमिर खान और जूही चावला भी नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर फिल्म की शूटिंग के दौरान स्विट्जरलैंड में ली गई थी. Mahesh Babu ने Ranbir Kapoor को बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, बोले - मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं (Watch Video)
काजोल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यह तस्वीर उस समय ली गई थी जब हम स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों पर दिन भर नाचने के बाद थक गए थे. आप नहीं देख सकते कि हम कितने थके हुए थे या हम कैसे बोल रहे थे, 'यार सूरज इतनी देर से क्यों ढलता है?'... क्या लाजवाब कलाकार थे हम ना."
Wasn’t this the film where I proposed to you with your own ring ? https://t.co/On0FYJlNNs
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) November 28, 2023
काजोल के इस पोस्ट पर उनके को-स्टार अजय देवगन ने भी मजेदार कमेंट किया. अजय ने लिखा, "क्या यह वही फिल्म नहीं थी जिसमें मैंने तुम्हें अपनी ही अंगूठी से प्रपोज किया था?"
काजोल और अजय की ये मजेदार बातचीत उनके फैंस को काफी पसंद आई. फैंस ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि वे बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से हैं और इश्क हर किसी के लिए एक खास फिल्म है.
गौरतलब है कि फिल्म 'इश्क' 1997 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में काजोल और अजय के साथ साथ आमिर खान और जुही चावला की जोड़ी को भी काफी सराहा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

