Irrfan Khan के बेटे Babil Khan ने पत्रकारों को लगाई फटकार, Filmfare Awards 2021 के इवेंट पर उनसे पूछा था ऐसा सवाल!
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भले इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनका परिवार और उनके तमाम फैंस उन्हें हर पल मिस कर रहे हैं और उन्हें याद करते हैं. बीते दिनों फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 को अटेंड करने इरफान के बेटे बाबिल खान भी पहुंचे जहां रेड कारपेट पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की.
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) भले इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनका परिवार और उनके तमाम फैंस उन्हें हर पल मिस कर रहे हैं और उन्हें याद करते हैं. बीते दिनों फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 (Filmfare Awards 2021) को अटेंड करने इरफान के बेटे बाबिल खान भी पहुंचे जहां रेड कारपेट पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उनसे कुछ पत्रकारों ने ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनकर वो काफी नाराज हो गए.
बाबिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए पत्रकार के सवाल पर अपनी नाराजगी जाहिर की और साथ ही उन्हें जमकर फटकार भी लगाई. बाबिल ने बताया कि उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या वो नशे में हैं? पढ़ें बाबिल का ये इंस्टाग्राम पोस्ट:

बाबिल ने इंस्टाग्राम पर पूछा, "आपको लोगों को बताना चाहता हूं कि कल मैंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 अटेंड किया और मेरे आंखों के आकार की वजह से पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि क्या मैं नशे में हूं. बहुत ही महान प्रकार का शोध आप लोगों ने किया है क्योंकि मैंने जबसे ब्रह्मांड छोड़ा है तभी से मैं इसी तरह से शुद्ध रहा हूं. मेरा कुदरती चेहरा ऐसा दिखता है जैसे मैं नशे में हूं, ऐसा कहकर आप लोगों ने मुझे बहुत अच्छा महसूस कराया है. इसके लिए शुक्रिया, मैं इसका इस्तेमाल करके बॉलीवुड में लाखों रूपए कमाऊंगा."
आपको बता दें कि कोलोन इन्फेक्शन के चलते इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था. आखिरीबार वो फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

