Irrfan Khan को याद कर रोते दिखे बेटे Babil Khan, मॉम Sutapa Sikdar ने फोटो शेयर लिखा- मेरा बेटा बड़ा कड़क लौंडा है
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन को एक साल पूरे होने आए हैं. उनका परिवार और उनके तमाम फैंस उन्हें तहे दिल से याद कर रहे हैं. हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 के भव्य कार्यक्रम पर इरफान खान को याद करते हुए उन्हें स्पेशल ट्रिब्यूट दिया गया.
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन को एक साल पूरे होने आए हैं. उनका परिवार और उनके तमाम फैंस उन्हें तहे दिल से याद कर रहे हैं. हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 के भव्य कार्यक्रम पर इरफान खान को याद करते हुए उन्हें स्पेशल ट्रिब्यूट दिया गया. इस दौरान उनके बेटे बाबिल खान (Babil Khan) भी वहां मौजूद थे. अपने पिता को मिल रहे सम्मान को देखते हुए बाबिल काफी इमोशनल हो गए थे और फूट-फूटकर रोने लगे थे.
आज बाबिल की मॉम और इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर (Sutapa Sikdar) ने अपने बेटे की फोटो शेयर करते हुए उन्हें लिए दिल छू लेने वाली कविता लिखी है. ये शब्द कुछ ऐसे ही जो एक मां ही अपने बेटे के लिए लिख सकती है क्योंकि इसमें उनकी ममता और उनका प्रेम साफ झलकता है. फिल्मफेयर समारोह पर भावुक हुए बाबिल खान की फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा बेटा,बड़ा कड़क लौंडा है वो, चुप चुप के नही सबके सामने जार जार रोता है वो, बड़ा कड़क लौंडा है..."
पढ़ें सुतापा सिकदर की ये विस्तृत कविता:
मेरा बेटाबड़ा कड़क लौंडा है वो
चुप चुप के नही सबके सामने ज़ार ज़ार रोता है वो
बड़ा कड़क लौंडा है
बाप के...
Posted by Sutapa Sikdar on Wednesday, 14 April 2021
बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 के इवेंट पर बाबिल अपने पिता इरफान खान की आउटफिट पहनकर पहुंचे थे. वो जल्द ही 'लैला मजनू' एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म का टाइटल है 'Qala' जिसे अनुष्का शर्मा प्रोड्यूस कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

