BAFTA 2021: ब्रिटिश अकादमी अवॉर्ड्स ने ऋषि कपूर और इरफान खान को किया गया याद
दिवंगत भारतीय अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर को बाफ्टा समारोह के ‘स्मृति’ खंड में याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रिंस फिलिप, अमेरिकी अभिनेता चाडविक बोसमैन और कनाडाई अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर को भी याद किया गया।
लंदन, 12 अप्रैल दिवंगत भारतीय अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर को बाफ्टा समारोह के ‘स्मृति’ खंड में याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में प्रिंस फिलिप, अमेरिकी अभिनेता चाडविक बोसमैन और कनाडाई अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर को भी याद किया गया.
उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2020 में खान और कपूर का निधन हो गया था.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले इरफान खान ने कैंसर से दो साल जंग लड़ने के बाद 29 अप्रैल 2020 को 54 वर्ष की उम्र में दम तोड़ दिया था.
अपने जमाने के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने खान के निधन के एक दिन बाद ही, 30 अप्रैल को 67 वर्ष की आयु में दम तोड़ दिया था. वह भी कैंसर से पीड़ित थे.
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन नौ अप्रैल 2021 को हो गया था.
कार्यक्रम में सीन कॉनरी, इयान होम, बारबरा विंडसर समेत कई अनेक दिवंगत कलाकारों को याद किया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2021 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

