Irrfan Khan: इरफान खान के बेटे बाबिल ने पिता संग थ्रोबैक फोटो शेयर कर इमोशनल हुए कहा - एक साल पहले बाबा हमारे साथ थे
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल ने पिता के साथ बिताए कुछ खुशनुमा पलों को याद किया और पिता संग तस्वीरें साझा की. बाबिल ने इंस्टाग्राम पर पिता इरफान खान की आखिरी रिलीज फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के सेट की बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं.
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के बड़े बेटे बाबिल (Babil) ने पिता के साथ बिताए कुछ खुशनुमा पलों को याद किया और पिता संग तस्वीरें साझा की. बाबिल ने इंस्टाग्राम पर पिता इरफान खान की आखिरी रिलीज फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) के सेट की बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीर में बाबिल पिता के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं.
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "लंदन जा रहा हूं. एक और साल. पिछली बार लगभग इसी समय में गया था और बाबा तब वहीं थे. इस बार अजीब लग रहा है." इस पोस्ट पर इरफान की पत्नी सुतापा ने अपने बेटे को कमेंट कर शुभकामनाएं दीं. यह भी पढ़े: इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने ये कार्टून शेयर करके किया पिता की महानता को याद, देखें फोटो
उन्होंने लिखा, "गो ब्वॉय.. लोगों के दिल और आत्मा को जीतो.. रात की रानी की खुशबू आपको हमेशा रास्ता दिखाती रहे और आप सकुशल घर वापस लौटें."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

