Ira Khan के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड Nupur Shikhare ने ये Unseen Photos पोस्ट कर रोमांटिक अंदाज में दी बधाई
आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं. स्टारकिड आज अपना जन्मदिन मना रही है और ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों का तांता बंधा हुआ है. उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ने भी स्पेशल अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है.
Happy Birthday Ira Khan: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं. स्टारकिड आज अपना जन्मदिन मना रही है और ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों का तांता बंधा हुआ है. उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) ने भी स्पेशल अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है. नूपुर ने इरा की कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए उनके लिए स्पेशल नोट लिखा है.
नूपुर के बर्थडे नोट में इरा के लिए उनका प्रेम भी साफ झलकता है. उन्होंने इरा के बचपन की फोटोज को पोस्ट करते हुए लिखा, "हाई इरा खान. हैप्पी बर्थडे माय लव. मैं काफी कुछ तुमसे कहना चाहता हूं लेकिन मैं इसे साधारण रखूंगा...आई लव यू." नूपुर द्वारा पोस्ट की गई पहली फोटो में जहां इरा सफेद फ्रॉक में नजर आईं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो अपने पेट डॉग के साथ नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
नूपुर द्वारा पोस्ट की गई इन फोटोज को देखने के बाद इरा ने भी जवाब में लिखा, "मैं केवल इतना कहना चाहूंगी कि मैं तुम्हें कॉल कर रही हूं. मुझे ये सुनना है." इसके आगे उन्होंने लिखा, "धन्यवाद, आई लव यू." अपने अगले कमेंट में उन्होंने लिखा, "क्यूटी आखिरकार तुम्हें ये फोटो इस्तेमाल करने मिल गया."
नूपुर की मां ने भी इरा को जन्मदिन की बधाई दी है. आपको याद दिला दें कि इरा ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर नूपुर के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था. उन्होंने नूपुर के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म करते हुए अपनी क्यूट थ्रोबैक फोटोज पोस्ट की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

