IPL 2019: फाइनल मुकाबले में नजर आएंगे सलमान खान और कैटरीना कैफ, पहली बार करेंगे ये काम
12 मई को आईपीएल 2019 (IPL- 2019) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. खबरों की माने तो सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी फिनाले का हिस्सा बनेंगे. दोनों अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे.
12 मई को आईपीएल 2019 (IPL- 2019) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. खबरों की माने तो सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी फिनाले का हिस्सा बनेंगे. दोनों अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे. मिडडे की खबर के मुताबिक सलमान और कैटरीना मैच से पहले चैट शो का एक सेगमेंट होस्ट करते हुए दिखेंगे. पहले कभी किसी स्टार ने इस शो को होस्ट नहीं किया है. इतना ही नहीं बल्कि भाईजान ने एक प्रोमो भी शूट किया है जिसमें वह अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए दिखेंगे. आज से ही इस ट्रेलर को स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर दिखाया जाएगा.
मिडडे के सूत्रों के अनुसार, "आईपीएल में फिल्म को प्रमोट करना एक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी है. सलमान खान फिल्म का नॉर्मल तरीकों से प्रचार कर चुके हैं. अब उन्होंने नए तरीके अपनाए हैं. उन्होंने ट्रेलर लॉन्च का कोई इवेंट भी नहीं रखा था. ट्रेलर सीधा इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया था. सलमान खान को उम्मीद है कि इससे फिल्म का काफी प्रचार होगा क्योंकि पहले चार हफ्तों में आईपीएल को 411 मिलियन लोगों ने देखा था."
Shaadi waala Desi gaana for this electronic zamana 💃#AitheyAaSong OUT NOW - https://t.co/SqvHFkoziL@Bharat_TheFilm @BeingSalmanKhan @aliabbaszafar @itsBhushanKumar #KatrinaKaif @VishalDadlani @ShekharRavjiani @AkasaSing @neetimohan18 @imKamaalKhan @Irshad_Kamil @VMVMVMVMVM pic.twitter.com/o1Z84AhvVu
— Atul Agnihotri (@atulreellife) May 9, 2019
यह भी पढ़ें:- इस व्यक्ति को अपना गुरु मानते हैं सलमान खान और कैटरीना कैफ, नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
इस खबर की पुष्टि करते हुए निर्माता निखिल नमित ने कहा कि, "ये एक बहुत ही असाधारण स्ट्रेटेजी है कि सलमान और कैटरीना चैट शो होस्ट करेंगे. पहले हमने फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम के साथ फिल्म का ट्रेलर दिखाया था. इससे फिल्म का काफी प्रचार हुआ. अब हम टीवी के लिए भी इसी तरह की स्ट्रेटेजी अपना रहे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

