बॉलीवुड

इस व्यक्ति को अपना गुरु मानते हैं सलमान खान और कैटरीना कैफ, नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!

सलमान खान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आएंगे.

इस व्यक्ति को अपना गुरु मानते हैं सलमान खान और कैटरीना कैफ, नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!

सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की रोमांटिक जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार है. इस बार वो फिल्म 'भारत' (Bharat) से दर्शकों का दिल जीतेंगे. इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा फैंस सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं. छोटे पर्दे पर गुत्थी का किरदार निभाकर बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले सुनील को देखने का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिल्म 'भारत' की शूटिंग के दौरान सुनील के साथ सलमान और कैटरीना ने भी खूब मस्ती की. सोशल मीडिया पर उनके फोटोज से भी ये बात साफ पता चलती है. अभी हाल ही में फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के दौरान सलमान और कैटरीना सुनील की तरीक करने बिलकुल नहीं चूंके.

 

View this post on Instagram

 

And its a wrap for #Bharat @aliabbaszafar @katrinakaif @atulreellife #AlviraAgnihotri @whosunilgrover @dishapatani @tabutiful @bharat_thefilm

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सुनील को लेकर बात करते हुए सलमान ने कहा, "सुनील बहुत ही टैलेंटेड कलाकार हैं. वो जिस किसी का किरदार निभाते हैं, उसमें पूरी तरह से ढल जाते हैं. वो मिमिक्री नहीं करते बल्कि उस किरदार को अपना लेते हैं. ना ही वो वल्गर कॉमेडी करते हैं. चाहे वो डॉक्टर मशहूर गुलाटी का रोल निभा रहे हो या फिर गुत्थी का. या कहें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) या अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का किरदार, वो उसके साथ पूरा न्याय करते हैं."

 

View this post on Instagram

 

❤️ @aliabbaazafar @atulreellife and a bit of @katrinakaif #happybirthdayaliabbaszafar

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

कैटरीना ने भी सुनील पर बात करते हुए कहा, "शूटिंग के दौरान हमें सेट पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होता था और सलमान के आने का इंतजार करना पड़ता था. तब मैं सुनील से कई विषयों पर बात करती थी. वो न सिर्फ एक टैलेंटेड कलाकार हैं बल्कि उन्हें कई विषयों की अच्छी जानकारी है. आप उनसे किताब, कल्चर समेत कई विषय पर बात करिए. उनके साथ टाइम स्पेंड करना वाकई मजेदार होता है."

इसके बाद सलमान ने अंत में मजाक करते हुए कहा, "सुनील अगर आप से कहीं भी मिलेंगे तो आप उनसे किसी भी विषय पर बात करते सकते हैं. वो हमारे गुरु हैं वो अंतर्यामी हैं और ग्यानी भी हैं."

फिल्म 'भारत' में दिशा पटानी भी नजर आएंगी. ये फिल्म 5 मई को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).