बॉलीवुड

International Yoga Day 2019: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने योग कर फैन्स को किया प्रेरित, देखें तस्वीरें

दुनियाभर में आज पूरे जोश और उत्साह के साथ अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर देश की कई मशहूर हस्तियों ने योग किया. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी इस अवसर पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर योग करती हुई नजर आईं.

International Yoga Day 2019: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने योग कर फैन्स को किया प्रेरित, देखें तस्वीरें
शिल्पा शेट्टी (Photo Credits: Twitter)

दुनियाभर में आज पूरे जोश और उत्साह के साथ अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है. इस अवसर पर देश की कई मशहूर हस्तियों ने योग किया. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 40 मिनट तक रांची में योग के आसन किये. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात भी की. पीएम मोदी के अलावा कई और नेताओं ने भी योग कर जनता को प्रेरित करने का प्रयत्न किया. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी इस अवसर पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर योग करती हुई नजर आईं.

शिल्पा शेट्टी अक्सर फैन्स को फिट रहने के लिए प्रेरित करती है. वह समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट और योग के वीडियोज शेयर करती रहती हैं. एक नजर डालिए इन तस्वीरों पर:-

यह भी पढ़ें:- Yoga Day 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- शांति, समृद्धि, सद्भाव को बढ़ावा देना योग का सिद्धांत

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने काफी समय से बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है. उन्होंने 'धड़कन', 'बाजीगर', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'दस', 'डरना मरना है' और 'अपने' जैसी कई फिल्मों में काम किया है. इन दिनों वह एक डांस रियलिटी शो जज कर रही हैं.

अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस की बात करें तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में इस दिवस को सेलिब्रेट करने का सुझाव संयुक्त राष्ट्र को दिया था. 21 जून, 2015 को दुनियाभर में पहला योग दिवस मनाया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).