अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' पर बॉलीवुड सितारों ने दी ये प्रतिक्रिया
सोमवार रात भी फिल्म की एक और स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें मनोज बाजपेयी, राधिका मदन, राजकुमार राव, पत्रलेखा, शशांक खेतान, ईशान खट्टर, सोफी चौधरी, अनिल कपूर, अनुपम खेर सहित कई सितारे शामिल हुए।
मुंबई. अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के निर्माता बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। सोमवार रात भी फिल्म की एक और स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें मनोज बाजपेयी, राधिका मदन, राजकुमार राव, पत्रलेखा, शशांक खेतान, ईशान खट्टर, सोफी चौधरी, अनिल कपूर, अनुपम खेर सहित कई सितारे शामिल हुए।
इन सितारों ने फिल्म के बारे कुछ इस प्रकार की प्रतिक्रियाएं दीं :
मनोज बाजपेयी ने कहा, "इंडियाज मोस्ट वांटेड घटना और उससे जुड़े साहस पर बनी एक बहुत आकर्षक फिल्म है। हमें इसे समझना और इसका सम्मान करना चाहिए। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता, अभिनेता अर्जुन कपूर और पूरी टीम को इसे दृढ़ विश्वास और आस्था के साथ बनाने के लिए फुल मार्क्स।" यह भी पढ़े-फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' आज के समय में बेहद प्रासंगिक: अर्जुन कपूर
अनिल कपूर ने कहा, "अभी-अभी यह फिल्म देखी और कहानी के साथ पूरी तरह से न्याय करने के लिए अर्जुन मुझे तुम पर गर्व है! यह एक अच्छी फिल्म है और परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है। फिल्म की पूरी टीम को बधाई।"
अनुपम खेर ने कहा, "अभी इस फिल्म को देखा है। सच्ची घटनाओं पर आधारित होने के चलते यह काफी पसंद आई। सभी ने बेहतर काम किया है। यह देखकर खुशी हो रही है कि थिएटर के कलाकारों को भी इतने अच्छे रोल मिल रहे हैं और अर्जुन एक स्टार परफॉर्मर हैं। वह संयमित और भावात्मक रहे।"
यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी।
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

