बॉलीवुड

इमरान खान ने पत्नी अवंतिका से मांगी माफी, सामने आ चुकी हैं तलाक की खबरें

इमरान खान ने अवंतिका के साथ अपने रिश्ते को ठीक करने की कोशिश की है. अवंतिका के जन्मदिन के अवसर पर इमरान ने शुक्रवार सुबह उनके लिए फूलों का गुलदस्ता भेजा. साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखकर अवंतिका से माफी भी मांगी.

इमरान खान ने पत्नी अवंतिका से मांगी माफी, सामने आ चुकी हैं तलाक की खबरें
इमरान खान और अवंतिका मलिक (Photo Credits: Instagram)

2 महीने पहले बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी. बताया जा रहा था कि दोनों तलाक भी ले सकते हैं. पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे हैं. हालांकि, अब इमरान ने अवंतिका के साथ अपने रिश्ते को ठीक करने की कोशिश की है. अवंतिका के जन्मदिन के अवसर पर इमरान ने शुक्रवार सुबह उनके लिए फूलों का गुलदस्ता भेजा. साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखकर अवंतिका से माफी भी मांगी.

स्पॉटबॉय डॉट कॉम के सूत्रों के मुताबिक, "इमरान द्वारा लिखा गया खत काफी भावुक था. वो लेटर एक विश नोट नहीं बल्कि एक सॉरी नोट था. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि उन्होंने उस गलती के लिए माफी मांगी है जिसकी वजह से  दोनों के रिश्ते में दरार आई या फिर शादी में आई परेशानी के लिए." जब एंटरटेनमेंट पोर्टल ने अवंतिका की मम्मी से संपर्क करने की कोशिश की, तब उन्होंने कॉल नहीं उठाया.

 

View this post on Instagram

 

Love this picture! Repost @avantika_khan

A post shared by Imran Khan (@imrankhan) on

यह भी पढ़ें:- बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान और पत्नी अवंतिका मलिक के रिश्ते में आई दरार?

आपको बता दें कि इमरान खान की सांस वंदना मलिक (Vandana Malik) ने मई में न डॉट कॉम से बात करते हुए कहा था कि, "हमने तलाक से जुड़ी सारी खबरें पढ़ी और मैं आपको बता दूं कि ऐसा कुछ भी नहीं है. दोनों के बीच कुछ मतभेद है, जो ठीक हो जाएंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).