बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान और पत्नी अवंतिका मलिक के रिश्ते में आई दरार?
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) के रिश्ते में दरार की खबर सामने आई है. इमरान और अवंतिका की शादी साल 2011 में हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम इमारा है
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) के रिश्ते में दरार की खबर सामने आई है. इमरान और अवंतिका की शादी साल 2011 में हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम इमारा है. दोनों को हमेशा खुश देखा गया है. अक्सर पूरे परिवार को साथ में स्पॉट किया जाता था मगर अब डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक इमरान और अवंतिका के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. खबरों की माने तो इमरान खान और अवंतिका ने कुछ समय के लिए अलग होने का फैसला लिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक अवंतिका हाल ही में अपनी बेटी के साथ इमरान के घर से चली गई थी और अभी अपने माता-पिता के घर पर रह रही हैं. अभी इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है कि ये निर्णय अस्थायी है या स्थायी. इमरान और अवंतिका को सब कुछ ठीक करने में कितना समय लगेगा, इस बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है. बताया जा रहा है कि इमरान और अवंतिका के परिवार के सदस्य और दोस्त दोनों के रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा, अरबाज खान के साथ तलाक से एक रात पहले हुआ था ये सब
आपको बता दें कि इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'डेली बेली', 'कट्टी बट्टी' और 'मटरू की बिजली का मंडोला' जैसी कई फिल्मों में भी देखा गया. काफी समय से वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

