मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा, अरबाज खान के साथ तलाक से एक रात पहले हुआ था ये सब
मलाइका अरोड़ा खान ने करीना कपूर के रेडियो शो पर अरबाज खान के साथ तलाक को लेकर सभी बातें खुलकर बताई हैं
बॉलीवुड कपल अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने साल 2017 में एक दूसरे को तलाक देकर अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों को हैरान कर दिया था. इन्होंने आपसी सहमत से अपनी 18 साल पुरानी शादी का अंत करते हुए अपने रास्ते अलग कर लिए. अब तलाक के तकरीबन 2 साल के बाद मलाइका ने अरबाज के साथ अपने डाइवोर्स के फैसले को लेकर कुछ अनसुनी बाते बताई हैं.
मलाइका हाल ही में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के रेडियो चैट शो पर पहुंची जहां उनसे उनके तलाक के बारे में पूछा गया. इस दौरान मलाइका ने बताया कि शुरुआत में जब उन्होंने अपने फैमिली मेंबर्स को बताया कि उन्होंने ऐसा फैसला किया है तो सभी ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें इसपर एक बार फिर से विचार करना चाहिए.
मलाइका ने कहा, "मुझे लगता है कि सभी की पहली राय है थी कि मत करना. कोई आपको ये नहीं कहेगा कि हां, हां प्लीज जाइए करिये. लोग सबसे पहले यही कहेंगे कि जो भी कर रहे हो सोच समझ कर करना. मैं भी इसी दौरान से गुजारी."
मलाइका ने बताया कि तलाक से एक रात पहले वो अपने परिवार के साथ इसपर बात करने बैठी थी. उस दौरान परिवारवालों ने एक बार फिर उनसे पूछा कि क्या तुम सच में ऐसा करना चाहती हो?क्या तुम 100 प्रतिशत अपने फैसले पर अटल हो? उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जो मेरी चिंता करते हैं और इसलिए ऐसा कहना भी लाजमी है.
मलाइका ने आगे कहा, "लेकिन जब मेरे दोस्त और परिवारवालों को एहसास हुआ कि मैं अपने फैसले पर कायम हूं तो उन्होंने मेरा साथ दिया. सभी ने कहा, "अगर तुम ये फैसला कर रही हो तो हमें तुमपर गर्व है. तुम एक स्ट्रॉन्ग महिला हो. जब मेरे परिवार ने ऐसा कहा तो मुझे इससे और हिम्मत मिली जो मुझे चाहिए थी."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2019 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

