IIFA Awards 2022 Winners List: कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस, शेरशाह को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
इस साल विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है वहीं, कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड मिला है.
IIFA Awards 2022 Winners List: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2022 अबू धाबी में किया गया. अवॉर्ड फंक्शन में सलमान खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने हिस्सा लिया. अवॉर्ड्स की बात करें तो इस साल विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है. उन्होंने इस पुरस्कार को दिवंगत अभिनेता इरफान खान को समर्पित किया. वहीं, कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस (Best Actress) के अवॉर्ड मिला है.
IIFA Awards 2022 winners List
- बेस्ट फिल्म- शेरशाह
- बेस्ट डायरेक्टर - विष्णु वर्धन को शेरशाह के लिए.
- बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)- विक्की कौशल को सरदार उधम के लिए.
- बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल)- कृति सेनन को मिमी के लिए.
- बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) - पंकज त्रिपाठी को लुडो के लिए.
- बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल)- साईं ताम्हनकर को मिमी के लिए.
- बेस्ट डेब्यू (मेल) - अहान शेट्टी, तड़प
- बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- शरवरी वाघ, बंटी और बबली 2
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- जुबिन नौटियाल, रातां लम्बियां, शेरशाह
- बेस्ट लिरिक्स- कौसर मुनीर को फिल्म 83 के गाने लहरा दो के लिए.
- बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी- अनुराग बसु, लुडो
- बेस्ट स्टोरी अडेप्टेड - कबीर खान, संजय पूरण सिंह को 83 के लिए
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड में टाई रहा. ये अवॉर्ड अतरंगी रे के लिए ए आर रहमान और शेरशाह के लिए तनिष्क बागची, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन, Vikram Montrose, बी प्राक, जानी को दिया गया.
आईफा 2022 के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी परफॉर्म देकर सभी का दिल जीत लिया. इस दौरान अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनका बेटी आराध्या अभिनेता को प्रोत्साहित करते दिखे. यह पहली बार था जब अभिषेक ने अपनी बेटी के सामने स्टेज पर परफॉर्म किया.
Tags
संबंधित खबरें
Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: उदयपुर में नुपुर सैनन की संगीत नाइट; कृति सैनन ने 'लॉलीपॉप' गाने पर वरुण शर्मा के साथ किया जबरदस्त डांस (Watch Videos)
Year Ender 2025: सलमान खान की 'सिकंदर' से लेकर धनुष की 'तेरे इश्क में' तक, साल की 11 हिंदी फिल्में जिन्होंने दर्शकों को किया निराश
Cocktail 2 Announcement: कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी के साथ अगस्त से शुरू होगी शूटिंग, 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी
Tere Ishq Mein Wrap: धनुष और कृति सेनन स्टारर 'तेरे इश्क में' की शूटिंग हुई पूरी, एक्टर ने शेयर की ब्लडी तस्वीर (View Pic)
\