अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' के आईकॉनिक सीन ने अली अब्बास जफर को किया प्रभावित
हाल ही में निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने यह खुलासा किया कि बिग-बी (Big B) की फिल्म 'दीवार' में एक ऐसा आईकॉनिक दृश्य है, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया, लेकिन वह इसे दुबारा नहीं फिल्मा सकते, वरना इससे विवाद उत्पन्न हो सकता है
मुंबई : हाल ही में निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने यह खुलासा किया कि बिग-बी (Big B) की फिल्म 'दीवार' में एक ऐसा आईकॉनिक दृश्य है, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया, लेकिन वह इसे दुबारा नहीं फिल्मा सकते, वरना इससे विवाद उत्पन्न हो सकता है. जफर ने कहा, "दीवार में एक ऐसा दृश्य है, जिसमें अमिताभ भगवान से बात करते नजर आते हैं."
उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्यवश आप आज के दौर में ऐसे दृश्य नहीं लिख सकते हैं, वह विवाद उत्पन्न कर सकता है. लेकिन वही दृश्य फिल्म 'सुल्तान' में जान डाल देता है, जिसमें दरगाह में बैठकर सलमान खान, आरफा से कहते हैं कि मैं वह वापस लाने जा रहा हूं, जिसे मैंने खो दिया."
यह भी पढ़ें : सलमान खान और ‘भारत’ के निर्देशक अली अब्बास जफर के बीच हुआ झगड़ा? जानें सच्चाई
अली से एक सवाल पूछे जाने पर कि क्या वह शुरू से ही निर्देशक बनना चाहते थे, तो इस पर उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, बिल्कुल भी नहीं. मैं हमेशा से भारतीय सेना में या फिर वायुसेना में जाना चाहता था. मुझे एनडीए के माध्यम से यह अवसर मिला, लेकिन कुछ तकनीकी खामी की वजह से मैं नहीं जा पाया. इस वजह से मैं करीब 2 से 3 महीने तक अवसादग्रस्त था."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

