मुझे यकीन नहीं था कि भगवान ने मेरे लिए इतना कुछ बचा रखा है: अपारशक्ति खुराना
अपारशक्ति खुराना ने 2016 में आमिर खान-स्टारर दंगल के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की. पिछले चार सालों में दिलचस्प भूमिकाओं के बाद, वह अब एक हीरो के रूप में अपनी सोलो रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.
अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) ने 2016 में आमिर खान (Aamir Khan)-स्टारर 'दंगल' (Dangal) के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की. पिछले चार सालों में दिलचस्प भूमिकाओं के बाद, वह अब एक हीरो के रूप में अपनी सोलो रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. जिस तरह से उनका करियर आकार ले रहा है उससे अभिनेता खुश हैं. उनका कहना है कि जब वह पीछे मुड़कर अपनी यात्रा को देखते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी मिलती है. उन्होंने शेयर किया कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि भगवान ने उनके लिए इतना कुछ बचाकर रखा है.
बॉलीवुड में अपनी शुरूआत से पहले अपारशक्ति नई दिल्ली में एक सफल रेडियो जॉकी थे. 2016 में दंगल के साथ बॉलीवुड में अपनी पारी के बाद, उन्हें बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्त्री, लुक्का चुप्पी और स्ट्रीट डांसर 3 डी जैसी हिट फिल्मों में देखा गया था. यह भी पढ़े: आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना ने ‘आओ मिलो’ खेल से बचपन को याद किया, शेयर किया वीडियो
View this post on Instagram
अपारशक्ति अब फिल्म 'हेलमेट' के लिए कमर कस रहे हैं. सतराम रमानी द्वारा निर्देशित, हेलमेट एक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में अभिषेक बनर्जी और आशीष वर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

