बॉलीवुड

Farhan Akhtar कभी नहीं बनाते ‘दिल चाहता है’ अगर इस एक्ट्रेस ने कह दिया होता ना

फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की तिकड़ी सभी को बेहद पसंद आई थी. आज भी ये रोड ट्रिप फिल्म इनकी दोस्ती और मस्ती के लिए जानी जाती हैं.

Farhan Akhtar कभी नहीं बनाते ‘दिल चाहता है’ अगर इस एक्ट्रेस ने कह दिया होता ना
दिल चाहता है (Image Credit: Twitter)

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म दिल चाहता है (Dil Chahta Hai) को रिलीज हुए 20 साल बीत चुके हैं. फिल्म रिलीज के इतने सालों के बाद भी आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है. फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की तिकड़ी सभी को बेहद पसंद आई थी. आज भी ये रोड ट्रिप फिल्म इनकी दोस्ती और मस्ती के लिए जानी जाती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म में तारा जैसवाल का किरदार निभाने वाली डिंपल कापडिया अगर इस फिल्म को ना कह देती तो ये फिल्म कभी नहीं बनती.

इस बात का खुलासा खुद फरहान अख्तर ने फिल्म के 20 साल होने पर बताया है. फरहान ने ट्वीट करके सभी कलाकारों का शुकिया अदा किया. इसके साथ ही फरहान ने डिंपल को स्पेशली शुक्रिया कहा है. फरहान ने ट्वीट करके लिखा कि मुझे लगता है कि अगर आप ने ना कह दिया तो मैं इस फिल्म को बंद कर देता. तारा आपके लिए ही थी. आपने हां कह दिया. हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा.

फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की दोस्ती ने उस दौर में सभी का दिल जीत लिया था. जबकि वहीं प्रीति जिंटा और सोनाली कुलकर्णी ने भी अहम किरदार निभाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).