बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाइफ ले प्रति आभार किया व्यक्त, कहा- मैं जिंदगी और इससे जुड़ी खुशियों के लिए आभारी हूं

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में हर चीज और इससे जुड़ी खुशियों के लिए आभारी हैं. थैंक्सगिविंग पर शुभकामनाएं देते हुए प्रियंका ने अपने इस विचार को साझा किया. इस साल थैंक्सगिविंग पर प्रियंका अपने पति व परिवार के साथ अमेरिका में हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाइफ ले प्रति आभार किया व्यक्त, कहा- मैं जिंदगी और इससे जुड़ी खुशियों के लिए आभारी हूं
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में हर चीज और इससे जुड़ी खुशियों के लिए आभारी हैं. थैंक्सगिविंग पर शुभकामनाएं देते हुए प्रियंका ने अपने इस विचार को साझा किया. इस साल थैंक्सगिविंग पर प्रियंका अपने पति व परिवार के साथ अमेरिका में हैं. यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग अमेरिका में मनाई दिवाली, ट्रोलर्स ने पूछा- कैसी हो अस्थमा चोपड़ा?

प्रियंका ने अपने पति और पॉप स्टार निक जोनस के साथ एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा थैंक्सगिविंग का जश्न मना रहे हर किसी को इसकी शुभकामनाएं. मैं इस जिंदगी और इससे जुड़ी खुशियों और दुआओं के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं. आपको हमेशा की तरह खूब सारा प्यार और ढेर सारी खुशियां.

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा जोनस पति निक जोनस संग शादी के बाद मना रहीं हैं अपनी पहली दिवाली, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर

पिछले साल निक थैंक्सगिविंग पर प्रियंका के परिवार संग एक फैमिली डिनर में शामिल होने के चलते भारत आए थे. प्रियंका और निक एक दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे. थैंक्सगिविंग डे एक त्यौहार है, जिसे हर साल मनाया जाता है, और इस दिन लोग अपने परिवार और करीबियों संग जश्न मनाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2019 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).